मुख्य समाचार
पार्वा कार्यकारिणी के चुनाव - कार्यक्रम घोषित
______________________________________
Showing posts with label accident. Show all posts
Showing posts with label accident. Show all posts

Monday, February 21, 2011

पार्वा कार्यकारिणी गलती दोहरा रही है !


Added on 22.02.2011 -
कल मैंने एक पोस्ट लिखी थी - सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. कल ही पार्वा कार्यकारिणी ने टूटे पिलर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया. लेकिन पार्वा कार्यकारिणी पुरानी गलती दोहरा रही है. पिछली बार टूटे पिलर को फिर से नया नहीं बनाया गया था, जहाँ से टूटा था वहीँ से फिर बना दिया था. नतीजा, इस बार पिलर फिर वहीँ से टूट गया. इस बार भी वही गलती दोहराई जा रही है, यानि कल फिर किसी दुर्घटना को निमंत्रण दिया जा रहा है.

मुझे बताया गया है कि ट्रक वाले से ८००० रूपए हर्जाना लिया गया है. मेरी समझ में नहीं आता कि इन रुपयों से पूरा पिलर दोबारा क्यों नहीं बनबाया जा रहा? जो हर्जाना लिया गया है उस में से रूपए क्यों बचाए जा रहे हैं? पिलर को नया बनबाना चाहिए, उसमें स्टील की इन्फोर्समेंट होनी चाहिए, पिलर की ऊंचाई भी थोड़ी बढ़ानी चाहिए. एक बार ऊंचा और मजबूत पिलर बन जाएगा तब किसी दुर्घटना की सम्भावना नहीं रहेगी.

सावधानी हटी और दुर्घटना घटी




मई २०१० में एक ट्रक ने गेट नंबर १ पर लगे एक पिलर को तोड़ दिया था. देखने के लिए क्लिक करें. काफी नुकसान हुआ था. ईश्वर की कृपा रही कि किसी को चोट नहीं आई. यह सब सावधान न रहने का नतीजा था. अफ़सोस की बात है कि इस दुर्घटना से किसी ने कुछ नहीं सीखा. कुछ दिन पहले एक ट्रक ने फिर गेट पर लगे इस पिलर को नुकसान पहुँचाया. पिलर बीच से बिलकुल टूट गया है, बस ऊपर लगे बैनर्स के सहारे टिका हुआ है और किसी मिनट फिर दुर्घटना हो सकती है, किसी को चोट लग सकती है. गेट से आ-जा रहे किसी व्यक्ति, कार, बाईक, रिक्शा पर यह पिलर गिर सकता है. १८ फरबरी को मैंने इस ब्लॉग पर चेट बोक्स में यह कमेन्ट डाला था पर पार्वा कार्यकारिणी के किसी सदस्य ने इस का नोटिस नहीं लिया.
"Gate No. 1. One piller at the gate has been damaged badly and may cause some serious accident. PARWA EC should get it repaired immediately."
पिलर को मरम्मत करने या फिर से बनबाने के लिए कुछ नहीं किया गया. आज की ली गई कुछ फोटो में आप पिलर की हालत देख सकते हैं.

पार्वा कार्यकारिणी की यह लापरवाही दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है.

Saturday, December 25, 2010

यह तो हद हो गई गैरजिम्मेदारी की


पिछले एक महीने से यह गड्ढा खुदा हुआ है. इसे पानी की लीकेज को ठीक करने के लिए खोदा गया था. न लीकेज ठीक हुई और न ही गड्ढा भरा गया. पार्वा कार्यकारिणी गैरजिम्मेदार है यह तो सभी जानते हैं पर यह तो हद हो गई है गैरजिम्मेदारी की.

सी-ब्लाक के साथ पार्वा कार्यकारिणी का व्यवहार हमेशा सौतेला रहा है. चाहे वह गेट नंबर २ को खोलने का समय हो, चाहे वह फव्वारे वाले पार्क की देख रेख हो, चाहे थोड़ी सी वारिश होने पर पानी जमा हो जाना हो, चाहे सीवर जाम हो जाना हो, गन्दा और बदबूदार पानी घरों के बाहर बह रहा हो, चाहे कम्युनिटी सेंटर में ऊंची आवाज में कार्यक्रम हो रहा हो, पार्वा कार्यकारिणी को इन सब से कुछ लेना-देना नहीं होता. पार्वा कार्यकारिणी को तकलीफ तब होती है जब ए या बी ब्लाक में कोई तकलीफ हो.

सी ब्लाक से दो प्रतिनिधि पार्वा कार्यकारिणी में हैं, श्री धवन और श्री पालीवाल. यह दोनों महाशय क्या करते रहते हैं? क्या इन्हें कुछ नजर नहीं आता? क्या आज तक इन लोगों ने सी-ब्लाक की किसी समस्या की पार्वा कार्यकारिणी की मीटिंग में उठाया है? आज तक इन्होनें ब्लाक के निवासियों के साथ कोई मीटिंग नहीं की. इनकी कोई जिम्मेदारी है या नहीं? ऐसे गैरजिम्मेदार प्रतिनिधि के होते सी-ब्लाक की किसी समस्या का सुलझना संभव नहीं है. अगर यह लोग काम नहीं कर सकते तब इस्तीफा दें.

कौन भरवाएगा इस गड्ढे को? किस की जिम्मेदारी है यह? कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है.

Wednesday, June 23, 2010

Message for President/Gen Secretary PARWA

Mr. Ajit Sharma, a resident of Flat No. 68 has sent following e-mail to this blog about the blockge of staircase by flowerpots put by other residents, thereby creating a hazard which may result in some accident:

"Dear Mr. Chadda/Mr. Malik,
I wish to invite you to my house flat 68 and see for yourself the condition of our staircase where a 1/2flowerpots are kept on every stairs blocking the way to go up to the terrace by resident of flat 64.It not only blocks the way but is a security hazard as one can trip down and cause a n accident.further it causes regular flow of mud /dirt/water into our house.
I would request you to kindly intervene in the matter and ask the resident of flat 64 to kindly pursue his hobby of gardening on his terrace and clear the path to the terrace of any items immediately as its th right of every resident to go up the stairs unhindered.and dirtfree.Due to excessive us of water in the stairs in watering and cleaning there is a seepage in our room and damage to our wooden almirah as already been done which can be seen by you.
I look forward to your kind intervention and immediate action in this regards.
ajit sharma"

I have forwarded the mail to President PARWA for necessary action.

 

blogger templates | Make Money Online