Wednesday, March 24, 2010
सुन्दर काण्ड का पाठ - कुछ वीडियो
Posted by S. C. Gupta at 4:23 PM 1 comments
Labels: Bhajan, parwa blog, pragati apartments, ram navmi, sundar kaand
श्री राम नवमी - सुन्दर काण्ड पाठ एवं संकीर्तन
आज श्री राम नवमी के पावन दिवस पर प्रगति अपार्टमेंट्स में सुन्दर काण्ड पाठ और भगवन्नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. यह आयोजन महिला संकीर्तन मंडल ने किया. सेन्ट्रल पार्क में बना यह रंगों का पंडाल अद्भुत लग रहा था. सारा आयोजन बहुत ही कुशल रूप से ब्यवस्थित था. मैंने प्रगति अपार्टमेंट्स में अनेक इस प्रकार के आयोजन देखे हैं, जिन में कोई न कोई कमी रहती ही है. लेकिन महिलाओं द्वारा आयोजित इस आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी. सब कुछ बहुत प्रोफेशनल तरीके से किया गया था. मैं तो बहुत ही प्रभावित हुआ.
पार्वा कार्यकारिणी के सदस्यों को इन महिलाओं से ट्रेनिंग लेनी चाहिए. उन के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में काम करने वाले कम और गलतियां निकालने वाले ज्यादा होते हैं. इस आयोजन में सब से महत्वपूर्ण बात यह थी की यह आयोजन ठीक समय पर प्राताम्भ हो गया था. सब महिलाएं अपनी जिम्मेदारियां पूरी तरह निभा रही थीं. एक महिला सबको पानी पिला रही थीं और साफ़-सफाई का ध्यान रख रही थीं. एक महिला हर आगंतुक को तिलक लगा रही थीं, कलाबा बाँध रही थीं और प्रसाद दे रही थीं. सुन्दर काण्ड का पाठ बहुत ही मधुर और मन को प्रसन्न करने वाला था. बीच में कुछ भजन भी गाये जा रहे थे. इन भजनों को लिखित रूप में महिलाओं को दिया गया था.
सुन्दर काण्ड का पाठ समाप्त होने पर भजन कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ. कुछ महिलायें प्रसाद वितरण की तैयारी करने लगीं. सारांश में मैं यही कहूँगा कि इतना व्यवस्थित और सुचारू रूप से किया गया आयोजन मैंने प्रगति अपार्टमेंट्स में पहली बार देखा. बहुत अच्छा लगा.
Posted by S. C. Gupta at 3:43 PM 1 comments
Labels: Bhajan, kiirtan, mahila kiirtan mandal, pragati apartments, ram navmi, sundar kaand

