मुख्य समाचार
पार्वा कार्यकारिणी के चुनाव - कार्यक्रम घोषित
______________________________________
Showing posts with label jagran samiti. Show all posts
Showing posts with label jagran samiti. Show all posts

Sunday, December 5, 2010

भगवती माँ की चौकी






विशाल भगवती जागरण समिति ने कल भगवती माँ की चौकी का आयोजन किया. यह आयोजन प्रगति अपार्टमेंट्स के सेन्ट्रल पार्क में हुआ. सारा प्रगति अपार्टमेंट्स माँ के भजनों की मधुर ध्वनि से गूँज उठा. माँ के दरबार की शोभा देखते ही बनती थी. सब निवासियों ने भक्ति, श्रद्धा और हर्षोल्लास से माँ का कीर्तन किया. आयोजकों ने माँ का भण्डारा भी लगाया था. सब भक्तों ने श्रद्धा और प्रेम से माँ का प्रसाद ग्रहण किया.

पिछले वर्ष के आयोजन से अगर तुलना की जाय तब इस वर्ष पूरा आयोजन अत्यंत सुचारू ढंग से किया गया. इसके लिए सभी आयोजक धन्यवाद और वधाई के पात्र हैं. उनके साथ जो स्व इच्छा से सेवादार काम कर रहे थे वह सब भी धन्यवाद और वधाई के पात्र हैं. युवा वर्ग इस में काफी उत्साह से शामिल हुआ. यह बहुत ही ख़ुशी और संतोष की बात है.

भजन मण्डली की जितनी प्रशंसा की जाय कम है. मधुर स्वरों में गाई गईं भेंटो ने एक अजब ही समाँ बाँध दिया.

मैंने कुछ फोटो खींचे. आप भी देखिये.

 

blogger templates | Make Money Online